ईवीएम नहीं खुली तो फिर से पड़े वोट, चार वार्डों में 3 बजे तक 57 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

वार्ड 9 में 59.90 प्रतिशत मतदान

ईवीएम नहीं खुली तो फिर से पड़े वोट, चार वार्डों में 3 बजे तक 57 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
नगर निगम जयपुर के चार वार्डों में ईवीएम नहीं खुलने के कारण पुनः मतदान जारी। दोपहर 3 बजे तक वार्ड 9 में 59.90%, वार्ड 18 में 58.03%, वार्ड 25 में 63.60% और वार्ड 34 में 47.34% मतदान दर्ज। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा।

जयपुर। नगर निगम जयपुर के चार वार्डों में पुनः मतदान जारी है। मतगणना के दौरान ईवीएम नहीं खुलने के कारण इन वार्डों के संबंधित बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। दोपहर 3 बजे तक चारों वार्डों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वार्ड 9 में 59.90 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड 18 में 58.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं वार्ड 25 में सबसे अधिक 63.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वार्ड 34 में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत कम रही और यहां 47.34 प्रतिशत मतदान हुआ।

चारों वार्डों में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं बनाए रखी गई हैं। पुनः मतदान के बाद अब इन वार्डों के चुनाव परिणाम का रास्ता साफ होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
राजस्थान के 309 नगरीय निकाय चुनाव परिणामों में निर्दलीयों ने भाजपा-कांग्रेस की गणित बिगाड़ी। निर्दलीयों को करीब 27% वोट मिले...
कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा
गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: यूएपीए के तहत शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, हथियार और ड्रग्स तस्करी का आरोप
स्टोरीज, जर्नी, स्माइल्स थीम पर होगा आरडीटीएम का छठा संस्करण, 19 सितंबर को पब्लिक के लिए खुली रहेगी एग्जीबिशन
सीएम फडणवीस ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को बताया नई पीढ़ी का प्रतिनिधि, संगठन में बदलाव का प्रतीक
नगर निगम उदयपुर के भूखण्ड घोटाले में अभियुक्त भंवर सिंह राव गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेजों के जरिए भूखण्ड की लीजडीड जारी करवाकर बेचने का आरोप
Amit Shah टिप्पणी मानहानि केस में Rahul Gandhi को राहत नहीं, सुलतानपुर कोर्ट में सुनवाई 21 सितंबर तक टली