दिल्ली में खराब मौसम का असर : 9 उड़ानें जयपुर डायवर्ट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

एयर ट्रैफिक कंट्रोल की सतर्कता से सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग

दिल्ली में खराब मौसम का असर : 9 उड़ानें जयपुर डायवर्ट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
दिल्ली में खराब मौसम और प्रतिकूल उड़ान परिस्थितियों के कारण देर रात कई विमानों को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट। एयर ट्रैफिक प्रभावित होने के चलते रात 12 बजे से 1:30 बजे के बीच दिल्ली जाने वाली कुल नौ उड़ानों को सुरक्षित रूप से जयपुर में उतारा गया। एयरपोर्ट प्रशासन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की सतर्कता से सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

जयपुर। दिल्ली में खराब मौसम और प्रतिकूल उड़ान परिस्थितियों के कारण मंगलवार देर रात कई विमानों को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। एयर ट्रैफिक प्रभावित होने के चलते रात 12 बजे से 1:30 बजे के बीच दिल्ली जाने वाली कुल नौ उड़ानों को सुरक्षित रूप से जयपुर में उतारा गया। एयरपोर्ट प्रशासन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की सतर्कता से सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। जयपुर डायवर्ट होने वाली उड़ानों में एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली, चेन्नई-दिल्ली, कोलकाता-दिल्ली, हैदराबाद-दिल्ली और रियाद-दिल्ली उड़ानें शामिल रहीं। इसके अलावा इंडिगो की बेंगलुरु-दिल्ली और कोचीन-दिल्ली फ्लाइट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की सूरत-दिल्ली तथा अकासा एयर की पुणे-दिल्ली उड़ान को भी जयपुर भेजा गया।

मौसम में सुधार और दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य होने के बाद सभी विमानों को क्रमवार दिल्ली के लिए रवाना किया गया। रात करीब 3:20 बजे तक सभी नौ उड़ानें जयपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भर चुकी थीं। हालांकि एक स्पाइसजेट विमान अब भी जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा है। यह फ्लाइट मंगलवार शाम दिल्ली में खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट हुई थी। विमान के पायलटों के निर्धारित ड्यूटी आवर्स (एफडीटीएल) पूरे हो जाने के कारण उड़ान का संचालन नहीं हो सका।

Post Comment

Comment List

Latest News

सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा  स्विमिंग पूल सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा स्विमिंग पूल
5 से 8 फीट गहराई से बच्चों और नए तैराकों की सुरक्षा पर चिंता।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से नगरीय विकास और चिकित्सा मंत्रियों की शिष्टाचार भेंट, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई मुलाकात
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया को मिला नया नेतृत्व, सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए
जयपुर में प्लास्टिक नोटों का ट्रायल : आरबीआई का बड़ा कदम, मौसम के हिसाब से परखी जाएगी करेंसी की मजबूती
फेड मीटिंग से पहले बाजार में हाहाकार : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
ऑफिस टाइम की बारिश बनी आफत, दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों से लोग परेशान
नगर निगम की अनूठी पहल : शिवालयों में चढ़े पत्र-पुष्प अब नहीं जाएंगे कचरे में, शिवार्पणम के तहत मंदिरों के निर्माल्य से बनेगी जैविक खाद