दिल्ली में राजस्थान के बांध परियोजनाओं पर अहम मंथन : बीसलपुर जल आपूर्ति और बांध स्तर पर तकनीकी चर्चा, केंद्र-राज्य अधिकारी CWC बैठक में लेंगे अहम फैसले

इंजीनियर देवी सिंह बेनीवाल शामिल होंगे

दिल्ली में राजस्थान के बांध परियोजनाओं पर अहम मंथन : बीसलपुर जल आपूर्ति और बांध स्तर पर तकनीकी चर्चा, केंद्र-राज्य अधिकारी CWC बैठक में लेंगे अहम फैसले

जल संसाधन परियोजनाओं पर नई दिल्ली में CWC कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक। राणा प्रताप सागर बांध, ब्राह्मणी बैराज और बीसलपुर को जल आपूर्ति पर चर्चा। कई बांधों के FRL और तकनीकी पहलुओं पर मंथन।

जयपुर। राजस्थान से जुड़ी प्रमुख जल संसाधन परियोजनाओं की DPR और PFR को लेकर आज नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। केंद्रीय जल आयोग (CWC) कार्यालय में होने वाली इस बैठक में राज्य के कई बड़े बांधों और प्रस्तावित जल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में राणा प्रताप सागर बांध और प्रस्तावित ब्राह्मणी बैराज परियोजना प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेंगे।

साथ ही, ब्राह्मणी बैराज से बीसलपुर बांध को जल उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी मंथन होगा। इसके अलावा अनास नदी से सोम-कमला-अंबा बांध, जयसमंद बांध और बड़गांव बांध के पूर्ण जलाशय स्तर (FRL) से जुड़े विषयों पर भी तकनीकी चर्चा प्रस्तावित है। बैठक में राजस्थान सरकार की ओर से जल संसाधन विभाग के इंजीनियर देवी सिंह बेनीवाल शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद राज्य की लंबित जल परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय सामने सकते हैं।

 

Read More ग्रीष्मावकाश पर खड़की-सांगानेर एकतरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समयसारणी

Read More भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मामला : ऑपरेशन के बाद बिगड़ी प्रसूताओं की तबीयत, एक की मौत, 4 की हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मामला : ऑपरेशन के बाद बिगड़ी प्रसूताओं की तबीयत, एक की मौत, 4 की हालत गंभीर
सिजेरियन के बाद बिगड़े हालत, बीपी अचानक हुआ लो, किडनी फेल और प्लेटलेट्स गिरने से तड़के टूटा दम।
जर्जर भवन ढ़ह रहे, जिम्मेदार अधिकारी मौन
असर खबर का : छावनी में शुरु हुआ सीसी सड़क का निर्माण कार्य, हादसों व जाम से जल्द मिलेगी राहत
बंगाल में शपथ ग्रहण की डेट फिक्स: भाजपा ने कर दिया ऐलान, जानें कब होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह ?
दक्षिण कोरिया का ट्रंप को बड़ा झटका: अमेरिका के 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' में शामिल हो या नहीं, प्रस्ताव की समीक्षा की जा रही 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 15 मई से होगी परीक्षा
मोदी सरकार ने दी मिशन फॉर कॉटन प्रोडक्टिविटी को मंजूरी: कपास क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फैसला, आपात क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 को मंजूरी