जयपुर में गर्लफ्रेंड को डराने के लिए आत्मदाह का नाटक : फेक सुसाइड का वीडियो बनाने का प्रयास, पेट्रोल छिड़कते ही लगी आग

युवक के शरीर पर करीब 45 प्रतिशत जलन के निशान

जयपुर में  गर्लफ्रेंड को डराने के लिए आत्मदाह का नाटक : फेक सुसाइड का वीडियो बनाने का प्रयास, पेट्रोल छिड़कते ही लगी आग

एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को डराने के लिए शराब पीकर फेक सुसाइड का वीडियो बनाने का प्रयास किया, लेकिन यह नाटक जानलेवा साबित हो गया। पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने का वीडियो रिकॉर्ड करते समय अचानक आग भड़क उठी और युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

जयपुर। जयपुर के कालवाड़ इलाके में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को डराने के लिए शराब पीकर फेक सुसाइड का वीडियो बनाने का प्रयास किया, लेकिन यह नाटक जानलेवा साबित हो गया। पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने का वीडियो रिकॉर्ड करते समय अचानक आग भड़क उठी और युवक गंभीर रूप से झुलस गया। कालवाड़ थाना क्षेत्र के मुंडोता गांव का 23 वर्षीय युवक शराब के नशे में मंदिर के पास बैठा था। वह अपनी प्रेमिका को डराने के मकसद से आत्महत्या का नाटक करते हुए मोबाइल पर वीडियो बना रहा था। इस दौरान उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाला और माचिस जलाई। वीडियो रिकॉर्डिंग के समय टी-शर्ट पर फैले पेट्रोल में आग लग गई, जिससे उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। युवक चीखते-चिल्लाते हुए घर पहुंचा।

परिजनों से पूछने पर वह पहले करंट लगने की बात करता, फिर किसी और द्वारा जलाए जाने का आरोप लगाता और अंत में खुद आग लगाने की बात मान गया। परिवार ने उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। एडीसीपी राजेश गुप्ता ने बताया कि युवक के शरीर पर करीब 45 प्रतिशत जलन के निशान हैं। उसका इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिसमें उसने साफ बताया कि वह शराब पीकर गर्लफ्रेंड को डराने के लिए वीडियो बना रहा था, लेकिन नशे में पेट्रोल छिड़कने के बाद माचिस जलाते ही हादसा हो गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश