भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 43 डिग्री पर पहुंचा, आज फिर बरस सकती हैं राहत की बूंदें
डेढ़ दर्जन से ज्यादा जिलों में तापमान 40 डिग्री पार
पूरा प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री या उसके पार पहुंच गया। इसके चलते मानो आसमान से आग बरस रही है। लू का भी प्रकोप बना हुआ है।
जयपुर। पूरा प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री या उसके पार पहुंच गया। इसके चलते मानो आसमान से आग बरस रही है। लू का भी प्रकोप बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को जयपुर सहित बीकानेर और भरतपुर संभाग एवं इनके आसपास के इलाकों में आंधी के साथ ही बारिश हो सकती है। ऐसे में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। इस बीच गुरुवार को भी प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया।
यहां दिन का तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही डेढ़ दर्जन से ज्यादा जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। रात का तापमान भी पांच डिग्री तक बढ़ा है। जयपुर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के एक कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर एवं बीकानेर संभाग और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश-बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री यानी सामान्य से चार डिग्री तक दर्ज होने की संभावना है।
इन जिलों में पारा 42 डिग्री पार रहा
बाड़मेर 42.9 डिग्री
जैसलमेर 42.8 डिग्री
फलोदी 42.0 डिग्री
बीकानेर 42.0 डिग्री
चूरू 42.4 डिग्री
श्रीगंगानगर 42.0 डिग्री

Comment List