पंचायती राज उपचुनावों में प्रदेश की जनता ने भजनलाल शर्मा सरकार के विकास कार्यों पर लगाई मोहर : राठौड़ 

भीनमाल सीट पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए

पंचायती राज उपचुनावों में प्रदेश की जनता ने भजनलाल शर्मा सरकार के विकास कार्यों पर लगाई मोहर : राठौड़ 

राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान की है

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान के पंचायती राज उपचुनावों में प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विकास की राजनीति पर मोहर लगाने का कार्य किया है। राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान की है। ऐसे में पहले विधानसभा उपचुनाव फिर अब पंचायती राज उप चुनावों में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को आइना दिखाने के साथ भाजपा पर अपना पूर्ण विश्वास जताया है। इसके लिए प्रदेश की जनता का आभार और धन्यवाद।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पंचायत समिति सदस्यों के उपचुनाव में 16 सीटों पर हुए चुनावों में भाजपा ने 4 सीटों पर बढ़त बनाते हुए 10 सीट जीती है, वहीं जिला परिषद सदस्य उप चुनाव में भाजपा ने 1 सीट पर बढ़त बनाते हुए 3 में से 2 सीटें अपनी झोली में डाली। पंचायत समिति सदस्य की 16 सीटों में से भाजपा प्रत्याशी ने वैर, भीनमाल, चितलवाना, कैरू, मकराना, राजसमंद, लक्ष्मणगढ, धोद, अजीतगढ और बालोतरा सीट पर विजय प्राप्त की। इसमें से लक्ष्मणगढ़, धोद और भीनमाल सीट पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए। इस तरह जिला परिषद सदस्यों के उपचुनाव में 3 सीटों में से 2 सीट बीकानेर और चित्तौडगढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी की विजय हुई। इसमें चित्तौडगढ़ से भाजपा प्रत्याशी ने सर्वाधिक 2 हजार से अधिक मतों के अंतराल से जीत दर्ज कराई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह