इंदिरा देवनानी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित
देवनानी एवं उनके परिजन को बंधाया ढांढस
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंदिरा देवनानी का अन्तिम संस्कार मंगलवार को पुष्कर रोड स्थित मोक्षधाम में हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई मंत्रियों ने देवनानी के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फोन कर दु:ख जताया। इंदिरा देवनानी को गत 29 अक्टूबर को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार शाम उनका निधन हो गया।
अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंदिरा देवनानी का अन्तिम संस्कार मंगलवार को पुष्कर रोड स्थित मोक्षधाम में हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई मंत्रियों ने देवनानी के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फोन कर दु:ख जताया। इंदिरा देवनानी को गत 29 अक्टूबर को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार शाम उनका निधन हो गया। परिजन पार्थिव देह के साथ मंगलवार सुबह रामनगर स्थित निवास पहुुंचे। मुख्यमंत्रीसुबह लगभग 11.30 बजे देवनानी के निवास पर पहुंचे और इंदिरा देवनानी को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री लगभग दस मिनट वहां रुके और उन्होंने देवनानी एवं उनके परिजन को ढांढस बंधाया। इसके बाद वह जयपुर के लिए रवाना हो गए। देवनानी के निवास स्थान से इंदिरा देवनानी की अन्तिम यात्रा पुष्कर रोड स्थित मोक्षधाम के लिए रवाना हुई। अन्तिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुक्तिधाम पर प्रदेश के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जहां देवनानी के पुत्र महेश ने अपनी माता को मुखाग्नि दी।
वर्ष 1974 में विवाह बंधन में बंधी
वासुदेव देवनानी और इंदिरा देवनानी (74) का विवाह वर्ष 1974 में हुआ था। तब दोनों ही शिक्षक थे। तब देवनानी उदयपुर में शिक्षण कार्य के साथ एबीवीपी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय रहे। इसके बाद देवनानी ने वर्ष 2003 में अजमेर आकर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा।

Comment List