मासूम को पड़ोसी की स्कॉर्पियो ने कुचला, एक साल के बच्चे की मौत

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया

मासूम को पड़ोसी की स्कॉर्पियो ने कुचला, एक साल के बच्चे की मौत
झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसे में एक साल के मासूम की स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मौत हो गई। मासूम घर के बाहर खेल रहा था, तभी पड़ोसी की गाड़ी ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

जयपुर। झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एक साल के मासूम की पड़ोसी की स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जालूपुरा निवासी मोहम्मद रिजवान का एक वर्षीय पुत्र मोहम्मद इब्राहिम अपनी मां के साथ करीब सात दिन पहले झोटवाड़ा स्थित जगन्नाथपुरी में ननिहाल आया हुआ था। गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे इब्राहिम घर के बाहर खेल रहा था।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक काम से लौटकर अपनी स्कॉर्पियो लेकर घर पहुंचा। बताया गया कि खेलते-खेलते मासूम अचानक दौड़कर सड़क पर आ गया और स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया। चालक को बच्चा दिखाई नहीं दिया और वाहन उसके ऊपर से गुजर गया। शोर मचने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल कांवटिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कांवटिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी