बाजार में पहली बार आए आईपीएम क्वालिटी के मसाले

मसाले उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया

बाजार में पहली बार आए आईपीएम क्वालिटी के मसाले
हाल ही में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मसालों में गुणवत्ता की जांच के दौरान कीटनाशकों के उच्च स्तर पाए गए।

जयपुर। श्याम मसाले ने देश में पहली बार आईपीएम (इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट) क्वालिटी के मसाले बाजार में उतारे हैं। यह कदम उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत शुद्ध और स्वास्थ्य-संवर्धित मसाले उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।

सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता
हाल ही में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मसालों में गुणवत्ता की जांच के दौरान कीटनाशकों के उच्च स्तर पाए गए। इस समस्या को देखते हुए श्याम मसाले ने आईपीएम खेती के जरिए कीटनाशक रहित मसाले तैयार करने की पहल की। आईपीएम खेती में पेस्टिसाइड्स का न्यूनतम उपयोग होता है, जिससे उत्पाद पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए बेहतर बनते हैं।

किसानों को जागरूक करने की पहल
कंपनी ने आईपीएम खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया है और अपनी निगरानी में खेती करवाई है। इस प्रक्रिया से मसालों की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई है। आईपीएम मसालों के उत्पादन से श्याम मसाले ने उपभोक्ताओं के बीच "स्वास्थ्य और स्वाद का भरोसा" स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

अंतराष्ट्रीय मानक के अनुसार 
श्याम मसाले के निदेशक बिदुल अग्रवाल ने बताया कि कंपनी ने स्वास्थ्य और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार उत्पाद तैयार किए हैं। इस अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मसाले उद्योग में आईपीएम पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम देश में खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देगा।

Read More वायदा बाजार में तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव  

किसान और पर्यावरण को लाभ
श्याम मसाले ने आईपीएम मसालों के निर्माण और वितरण के लिए प्रदीप पारीक कंपनी के सहयोग से यह अभियान शुरू किया है। श्याम मसाले के इस अनूठे प्रयास से न केवल उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले मसाले मिलेंगे, बल्कि किसानों और पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा।

Read More राष्ट्रीय गायन प्रतिभा प्रतियोगिता-2026, सुरों के राष्ट्रीय मंच पर जुटेंगी 10 राज्यों की 70 से अधिक चयनित युवा प्रतिभाएं

Tags: market

Post Comment

Comment List

Latest News

वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों...
परिवहन विभाग : दूसरे बजट मद से बिल आहरित करने पर जताई आपत्ति, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
केंद्र-राज्यों के बीच बनेगा मजबूत समन्वय, हर माह ऑनलाइन बैठक और साप्ताहिक स्तर पर होगी कृषि समीक्षा : चौहान
एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित
‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार