जयपुर सर्राफा बाजार धड़ाम : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज, जानें क्या है भाव

ग्राहकों की खरीदारी की रफ्तार सामान्य

जयपुर सर्राफा बाजार धड़ाम : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज, जानें क्या है भाव
यूरोपियन सेंट्रल बैंक की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने के संकेतों के बाद जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज। चांदी 6,000 रुपये प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 2,400 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता। इसके बावजूद बाजार में ग्राहकों की खरीदारी सामान्य।

जयपुर। यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) द्वारा बैंक ब्याज दर बढ़ाने के संकेतों के बाद जयपुर सर्राफा बाजार में भारी हलचल देखने को मिली है। वैश्विक दबाव के कारण शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं  की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई।चांदी की कीमतों में 6,000 रुपए प्रति किलो की बड़ी गिरावट आई, जिसके बाद चांदी का भाव 2,26,700 रुपए प्रति किलो पर आ गया। वहीं, सोने के दामों में भी भारी कमी देखी गई। शुद्ध सोना (24 कैरेट) 2,400 रुपए फिसलकर 1,46,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

इसके साथ ही आम उपभोक्ताओं द्वारा पसंद किया जाने वाला जेवराती सोना (22 कैरेट) भी 1,900 रुपए टूटकर 1,35,600 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।कीमतों में आई इस रिकॉर्ड तोड़ गिरावट के बावजूद हाजिर बाजार में रौनक बनी हुई है। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी जयपुर के महामंत्री मातादीन सोनी के अनुसार, बाजार में ग्राहकों की खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है और इस मंदे का असर लिवाली पर नकारात्मक नहीं पड़ा है।

जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव 
चांदी 2,26,700
शुद्ध सोना 1,46,600
जेवराती सोना 1,35,600
18कैरेट 1,14,400
14कैरेट 90,900

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था