जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार, सोने के भाव स्थिर
हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य
जयपुर सर्राफा बाजार में लिवाली बढ़ने से चांदी के भाव 1,800 रुपये बढ़कर 2,25,500 रुपये प्रति किलो पहुंच गए। वहीं शुद्ध सोना 1,46,600 रुपये और जेवराती सोना 1,35,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहे। बाजार सूत्रों के अनुसार हाजिर बाजार में खरीदारी सामान्य रही, जबकि चांदी में निवेशकों की मांग बढ़ने से तेजी देखने को मिली।
जयपुर। लिवाली बढ़ने से जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 1800 रुपए की छलांग लगाकर 2,25,500 रुपए प्रति किलो रही। बाजार सूत्रों के अनुसार शुद्ध सोना और जेवराती सोना पूर्व स्तर पर टिके रहे। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।
जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव
चांदी 2,25,500
शुद्ध सोना 1,46,600
जेवराती सोना 1,35,600
18कैरेट 1,14,400
14कैरेट 90,900
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Sep 2026 19:00:00
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...

Comment List