तकनीकी खराबी से जयपुर-इंदौर फ्लाइट लेट : यात्री परेशान, अन्य उड़ानें भी प्रभावित

लगातार उड़ानों में हो रही देरी से यात्रियों को असुविधा

तकनीकी खराबी से जयपुर-इंदौर फ्लाइट लेट : यात्री परेशान, अन्य उड़ानें भी प्रभावित
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कई उड़ानें देरी का शिकार। सबसे अधिक परेशानी इंडिगो की जयपुर-इंदौर फ्लाइट के यात्रियों को हुई, जो तकनीकी खराबी के कारण निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी।

जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को कई उड़ानें देरी का शिकार रहीं। सबसे अधिक परेशानी इंडिगो की जयपुर-इंदौर फ्लाइट के यात्रियों को हुई, जो तकनीकी खराबी के कारण निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार इंडिगो की नियमित जयपुर-इंदौर उड़ान सुबह 6:55 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन विमान में आई तकनीकी समस्या के चलते उड़ान को रोकना पड़ा। एयरलाइन के इंजीनियरों ने विमान की जांच और आवश्यक तकनीकी कार्य पूरा किया, जिसके बाद फ्लाइट सुबह करीब 8:30 बजे इंदौर के लिए रवाना हो सकी। लगभग डेढ़ घंटे से अधिक की देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा और कई यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हुईं।

इधर, जयपुर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली इंडिगो की लखनऊ फ्लाइट भी गुरुवार को विलंबित रही। यह उड़ान दोपहर 2 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार इसे दोपहर 3:10 बजे रवाना किया जाना तय किया गया। इसके अलावा शाम 6:10 बजे जयपुर से इंदौर जाने वाली इंडिगो की एक अन्य उड़ान भी निर्धारित समय से देरी से संचालित होगी। एयरलाइन के अनुसार यह फ्लाइट शाम 7 बजे रवाना होगी। लगातार उड़ानों में हो रही देरी से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस स्टेडियम में निजी क्रिकेट टूनार्मेंट के दौरान शराब परोसने के लगे आरोप, खेल परिषद ने दिखाई सख्ती एसएमएस स्टेडियम में निजी क्रिकेट टूनार्मेंट के दौरान शराब परोसने के लगे आरोप, खेल परिषद ने दिखाई सख्ती
सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक निजी क्रिकेट टूनार्मेंट के दौरान शराब और बीयर परोसे जाने का मामला सामने आने के...
हाईकोर्ट की नई व्यवस्था : बार-बार तारीख लेने की प्रवृत्ति पर लगेगा अंकुश, अब हर मुकदमे में गिने जाएंगे स्थगन
केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: इथेनॉल मिले पेट्रोल पर हटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें ताजा भाव
एसएमएस अस्पताल में मोबाइल चोर गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, 8 मोबाइल बरामद
फिर गिरा रूपया, 25 पैसे की गिरावट के साथ 95.52 प्रति डॉलर पर खुला
तकनीकी खराबी से जयपुर-इंदौर फ्लाइट लेट : यात्री परेशान, अन्य उड़ानें भी प्रभावित
फीफा वर्ल्ड कप : 48 टीमें, 104 मैच और 39 दिन का रोमांच