Jaipur Nagar Nigam Chunav 2026 Result: विद्याधर नगर में वार्ड 7, 8 और 9 के नतीजे घोषित, कांग्रेस का दबदबा
निर्दलीय प्रत्याशियों को मिली सफलता ने क्षेत्र की राजनीतिक तस्वीर को दिलचस्प बना दिया
जयपुर नगर निगम चुनाव के तहत विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 7, 8 और 9 के नतीजे घोषित हो गए हैं। वार्ड 7 से कांग्रेस के प्रदीप तिवाड़ी और वार्ड 9 से कैलाशी देवी विजयी रहीं। वहीं, वार्ड 8 से निर्दलीय प्रत्याशी मंजू दिनेश कांवट ने उलटफेर करते हुए जीत दर्ज की।
जयपुर। जयपुर नगर निगम चुनाव में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 7, 8 और 9 के परिणाम घोषित हो गए हैं। वार्ड 7 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप तिवाड़ी ने चुनाव जीत लिया है। वहीं वार्ड 8 में निर्दलीय प्रत्याशी मंजू दिनेश कांवट ने जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया। वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाशी देवी चुनाव जीतने में सफल रहीं।
इन तीन वार्डों के परिणामों में कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि वार्ड 8 में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी। परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है। वार्ड स्तर पर प्रत्याशियों की जीत के साथ ही स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चुनाव परिणामों में अलग-अलग दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को मिली सफलता ने क्षेत्र की राजनीतिक तस्वीर को दिलचस्प बना दिया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Sep 2026 15:16:34
दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी केप प्रांत में एन1 हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में कम से कम 21 लोगों की...

Comment List