जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी

फाइलों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनकी भूमिका की गहन पड़ताल

जल जीवन मिशन घोटाला :  रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी

जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की रविवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को एसीबी अदालत में पेश करेगी, जहां आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

जयपुर। जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की रविवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को एसीबी अदालत में पेश करेगी, जहां आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा। एसीबी ने सुबोध अग्रवाल से रिमांड के दौरान कई दौर की पूछताछ की है। हालांकि अब तक की जांच में अग्रवाल अपने रुख पर कायम नजर आए हैं। पूछताछ में उन्होंने बार-बार यही कहा कि जैसे ही उन्हें कथित घोटाले की जानकारी मिली, उन्होंने खुद ही इसकी जांच शुरू कराई थी।

एसीबी सूत्रों के अनुसार, अग्रवाल ने अपने स्तर पर किसी भी प्रकार की अनियमितता में संलिप्तता से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा नियमों के तहत कार्य किया और यदि कहीं गड़बड़ी हुई भी है तो उनके संज्ञान में आने के बाद उस पर कार्रवाई की गई। दूसरी ओर जांच एजेंसी उनके दावों को सीधे तौर पर स्वीकार करने के बजाय उपलब्ध दस्तावेजों, फाइलों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनकी भूमिका की गहन पड़ताल कर रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव