जेसीटीएसएल की एसी बसों में नहीं चल रहा एसी, पर्दे और पंखों से काम चला रहा प्रशासन
यात्रियों को गर्मी में बिना एसी के सफर करना पड़ रहा
जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (जेसीटीएसएल) की एसी-1 रूट की बसों में एयर कंडीशनर लंबे समय से खराब है, लेकिन प्रशासन अब भी यात्रियों से एसी का पूरा किराया वसूल रहा है
जयपुर। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (जेसीटीएसएल) की एसी-1 रूट की बसों में एयर कंडीशनर लंबे समय से खराब है, लेकिन प्रशासन अब भी यात्रियों से एसी का पूरा किराया वसूल रहा है। टोडी डिपो से चलने वाली इन बसों में एसी दुरुस्त कराने के बजाय बसों में सिर्फ पर्दे और पंखे लगा दिए गए हैं। यात्रियों को गर्मी में बिना एसी के सफर करना पड़ रहा है।
इस संबंध में कर्मचारी यूनियन कई बार शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक बसों का उचित मेंटेनेंस नहीं कराया गया है। यात्रियों ने भी स्थिति को लेकर नाराजगी जताई है। यूनियन का कहना है कि बसों की समय-समय पर जांच और मरम्मत नहीं होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Jun 2026 19:02:53
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया

Comment List