जूली ने उठाए सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल, कहा- विधानसभा में बम की धमकी से कानून व्यवस्था का इकबाल खत्म
आम आदमी की सुरक्षा गारंटी कैसे मिलेगी
विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में जूली ने सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए धमकी मामले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अब विधानसभा को बम से उड़ने की धमकी और उससे पहले मुख्यमंत्री तक को धमकी मिल चुकी।
जयपुर। विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए धमकी मामले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अब विधानसभा को बम से उड़ने की धमकी और उससे पहले मुख्यमंत्री तक को धमकी मिल चुकी है।
यह धमकीबाज नहीं पकड़े जा रहे हैं। लगता है प्रदेश में कानून व्यवस्था का इकबाल खत्म हो गया है। ये किस जगह से धमकियां मिल रही हैं और क्यों सरकार इनको पकड़ नहीं पा रही है। जब सरकार को ही धमकियां मिल रही हैं तो आम आदमी की सुरक्षा की कैसे गारंटी मिलेगी।

Comment List