हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बही देश भक्ति की बयार : पोस्टर मेकिंग और रंगोली में कल्पना को मिला आकार

बच्चों ने 60 से अधिक पोस्टर में अपने भावों को उकेरा

हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बही देश भक्ति की बयार : पोस्टर मेकिंग और रंगोली में कल्पना को मिला आकार
बच्चों ने मनमोहक रंगोली में राष्ट्रीय पक्षी मोर, भारत माता, स्वतंत्रता सेनानियों, लहराते तिरंगे, अशोक स्तंभ आदि को आकार दिया।

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर जवाहर कला केन्द्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे की रोशनी में जगमगाते केन्द्र में गुरुवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और कला प्रेमियों ने हिस्सा लिया। जेकेके परिसर में पोस्टर और रंगोली मेकिंग सेशन हुअस, इसमें लगभग 10 कॉलेजों के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने रंगोली के जरिए देशभक्ति की भावना, वीरों के बलिदान को जाहिर किया, पोस्टर में राष्ट्र प्रेम जागृत करने वाली कलाकृतियों को उकेरा। बच्चों ने मनमोहक रंगोली में राष्ट्रीय पक्षी मोर, भारत माता, स्वतंत्रता सेनानियों, लहराते तिरंगे, अशोक स्तंभ आदि को आकार दिया। बच्चों ने 60 से अधिक पोस्टर में अपने भावों को उकेरा।

गीतों में भारत का यशोगान 
शाम होते होते जेकेके तिरंगे की रोशनी में नहा उठा। रंगायन परिसर से बाहर मनमोहक रंगोलियां श्रोताओं का स्वागत करती दिखी। देश रंगीला गीत पर नृत्य के साथ भारत के गौरव का वर्णन हुआ।  

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय