कालवाड़ थाना पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

आरोपी से अन्य मामलों के संबंध में भी पूछताछ

कालवाड़ थाना पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
पुलिस थाना कालवाड़, जयपुर पश्चिम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि जिले में बढ़ती चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जयपुर। पुलिस थाना कालवाड़, जयपुर पश्चिम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि जिले में बढ़ती चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त आलोक कुमार सैनी के निर्देशन तथा थानाधिकारी सुरेश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। मामला तब सामने आया जब परिवादी गोपी राम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (RJ14WH4978) 23 मई 2026 को फ्लैट की पार्किंग से चोरी हो गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने निगरानी और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी मोनू कुशवाह (26) निवासी शिवपुरी, मध्यप्रदेश एवं वर्तमान निवासी गोविंदपुरा, जयपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस आरोपी से अन्य मामलों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत