श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार, जानें समयसारणी
मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर यात्रियो की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार। साथ ही मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन।
जयपुर। रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर यात्रियो की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। साथ ही मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में श्रीगंगानगर से 5 से 12 अप्रैल तक एवं 19 अप्रैल से 28 जून तक (11 ट्रिप) तथा समस्तीपुर से 7 से 14 अप्रैल तक एवं 21 अप्रैल से 30 जून तक (11 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। साथ ही मार्ग के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी किया जा रहा है।

Comment List