जूली की मां के निधन पर नेताओं ने जताया शोक, बाथरूम में गिरने के बाद हो गई थीं बेहोश

नाजुक हालत देखते हुए मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट

जूली की मां के निधन पर नेताओं ने जताया शोक, बाथरूम में गिरने के बाद हो गई थीं बेहोश

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां के निधन पर कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने शोक जताया। सीएम भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कांग्रेस, भाजपा सहित कई नेताओं ने निधन पर शोक जताया।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां के निधन पर कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। सीएम भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कांग्रेस, भाजपा सहित कई नेताओं ने निधन पर शोक जताया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम बाथरूम में गिरने के बाद वे बेहोश हो गई थीं। इसके बाद परिजन उनको लेकर एसएमएस हॉस्पिटल की इमरजेंसी में पहुंचे थे।

उनकी नाजुक हालत देखते हुए मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उसके बाद वेंटिलेटर पर ले जाया गया। लेकिन काफी इलाज के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इससे पहले उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वन मंत्री संजय शर्मा और विधायक रफीक खान उन्हें अस्पताल देखने पहुंचे थे। जूली की मां का शव उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा और शनिवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए नोएडा घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, ग्वालियर टीम रवाना
आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा