तबादलों में छूट की आखिरी दिन देर रात तक सूचियां जारी, प्रदेशभर में 50-60 हजार कर्मचारियों का स्थानांतरण

कर्मचारियों के खिलाफ लगातार जन शिकायतें

तबादलों में छूट की आखिरी दिन देर रात तक सूचियां जारी, प्रदेशभर में 50-60 हजार कर्मचारियों का स्थानांतरण
राज्य सरकार द्वारा तबादलों पर दी गई छूट के अंतिम दिन देर रात तक विभिन्न विभागों में स्थानांतरण आदेशों की बाढ़ आ गई। प्रदेशभर में मोटे तौर पर 50 से 60 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले होने का अनुमान। गांव से लेकर शहर तक प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल। आमजन से जुड़े प्रमुख पदों पर कार्यरत अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक और तकनीकी कर्मचारियों के भी व्यापक स्तर पर स्थानांतरण।

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा तबादलों पर दी गई छूट के अंतिम दिन देर रात तक विभिन्न विभागों में स्थानांतरण आदेशों की बाढ़ आ गई। प्रदेशभर में मोटे तौर पर 50 से 60 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले होने का अनुमान है। गांव से लेकर शहर तक प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया। आमजन से जुड़े प्रमुख पदों पर कार्यरत अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक और तकनीकी कर्मचारियों के भी व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किए गए। तबादलों में जहां जनप्रतिनिधियों की सिफारिशों को प्राथमिकता मिली। वहीं जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार जन शिकायतें मिल रही थीं, उन्हें भी बदला गया। जलदाय विभाग में 12 अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं, 44 अधीक्षण अभियंताओं, 195 अधिशासी अभियंताओं (एक्सईएन), 379 सहायक अभियंताओं तथा 176 कनिष्ठ अभियंताओं के स्थानांतरण किए गए।

इसके अलावा अन्य संवर्गों की भी लंबी सूचियां जारी हुईं। PWD में भी तबादलों की बाढ़ रही। विभाग में इलेक्ट्रिकल विंग के 29 अभियंताओं, 16 अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं, 46 अधीक्षण अभियंताओं, 186 अधिशासी अभियंताओं, 272 सहायक अभियंताओं, 236 कनिष्ठ अभियंताओं, मंत्रालयिक संवर्ग के 238 कर्मचारियों तथा मानचित्र शाखा के 6 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया।सहकारिता विभाग ने भी 119 अधिकारियों की जंबो तबादला सूची जारी की। इसमें 14 अतिरिक्त रजिस्ट्रार, 32 संयुक्त रजिस्ट्रार, 32 उप रजिस्ट्रार और 38 सहायक रजिस्ट्रार के स्थानांतरण किए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर
आईआरसीटीसी ने समय बचाने के लिए हवाई टूर पैकेज शुरू किए। जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय इस वित्त वर्ष में एक दर्जन...
एयर इंडिया का ड्रूकएयर से करार : भूटान के साथ बेहतर होगा हवाई नेटवर्क, एक ही टिकट पर यात्रा कर सकेंगे लोग
शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 183 अंक और निफ्टी 127 अंक फिसला; आईटी, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली
मंदिर में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी
ईरान के हमले से अमेरिकी खुफिया नेटवर्क को अरबों डॉलर का नुकसान, रिपोर्ट में कहा- हमलों में निगरानी उपकरणों को बनाया निशाना
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर भाजपा का राहुल गांधी से सवाल, बांसुरी बोलीं- कर्नाटक-हिमाचल में क्यों नहीं अमल?
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम