राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: किशनपोल के 12 वार्डों में दोपहर 1 बजे तक 39.80 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं की लंबी कतारें आईं नजर

बूथ खाली नजर आए

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: किशनपोल के 12 वार्डों में दोपहर 1 बजे तक 39.80 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं की लंबी कतारें आईं नजर
किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 104 से 115 में दोपहर 1 बजे तक 39.80 प्रतिशत मतदान। सुबह 10 बजे तक मतदान 17.66 प्रतिशत था। दोपहर में कई बूथों पर लंबी कतारें दिखीं, कुछ केंद्र खाली नजर आए। प्रत्याशी भी मतदाताओं से संपर्क करते दिखे। क्षेत्र के 12 वार्डों में 1,95,101 मतदाता।

जयपुर। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 104 से 115 में दोपहर 1 बजे तक 39.80 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह की तुलना में दोपहर बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ी और कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। वहीं, कुछ मतदान केंद्रों पर सन्नाटा भी दिखाई दिया और बूथ खाली नजर आए।

सुबह 10 बजे तक इन 12 वार्डों में 17.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया। दोपहर 1 बजे तक 39.80 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान के दौरान विभिन्न प्रत्याशी भी सक्रिय नजर आए। कई प्रत्याशी मतदान केंद्रों के बाहर हाथ जोड़कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते दिखाई दिए।

किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के इन 12 वार्डों में कुल 1,95,101 मतदाता हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी रहा। दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में जुटे दिग्गज नेता, पुतिन-पेजेशकियन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में जुटे दिग्गज नेता, पुतिन-पेजेशकियन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति मसूद...
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर के 150 वार्डों के लिए दोपहर 3  बजे तक 48.58 फीसदी मतदान, आमेर में सबसे ज्यादा 60.60 प्रतिशत मतदान, सांगानेर में 43.30 प्रतिशत पर अटका आंकड़ा
नगर निकाय चुनाव-2026 : भागीरथ चौधरी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सचिन पायलट का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- हाईकोर्ट के आदेश से हुए निकाय चुनाव, ढाई साल में विकास ठप
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचाया, भाजपा महामंत्री गौरव जैन ने पेश की मानवता की मिसाल
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13-14 सितंबर को भारी बारिश के आसार
62 साल की उम्र में मां ने पास की 10वीं, बेटे जीएसटी कमिश्नर-एसपी और बेटी संयुक्त कलेक्टर बनकर भी रहीं प्रेरणा