भगवान परशुराम जन्मोत्सव का हुआ शुभारम्भ, गणेश निमंत्रण एवं स्टीकर का किया विमोचन

पहली बार 10 देशो में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा

भगवान परशुराम जन्मोत्सव का हुआ शुभारम्भ, गणेश निमंत्रण एवं स्टीकर का किया विमोचन

सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से मोतीडूंगरी स्थित गणेश जी के मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणेश निमंत्रण के साथ 15 दिन तक प्रदेश में चलने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का विधिवत शुभारम्भ हुआ

जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से मोतीडूंगरी स्थित गणेश जी के मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणेश निमंत्रण के साथ 15 दिन तक प्रदेश में चलने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का विधिवत शुभारम्भ हुआ। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने सपत्नीक नीलम मिश्रा,पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, आर्चाय राजेश्वर  संजय गोस्वामी लाडली मंदिर, लोकेश  प्राचीन श्याम मंदिर की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणपति को निमत्रिंत किया और समारोह की सफलता के लिए गणपति की पूजा की। इस अवसर पर संत-महंतो ने विधि विधान से गणेश जी को निमंत्रित किया गया एवं उपस्थित पण्डितों ने मंत्रोच्चारण के साथ सस्वर पाठ किया।

जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत बताया कि इस बार ना केवल राजस्थान और देश में वरन विश्व के 10 प्रमुख देशो में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन होगा। ऐसा पहली बार होगा कि विदेशी धरती पर भगवान परशुराम जी की जय जयकार होगी और विभिन्न आयोजन होगें। जिसमें प्रमुख रूप से आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, लंदन, कनाडा, इटली, अमेरिका, बैंकांग, दुबई, कतर, पौलेंड में परशुराम जन्मोत्सव 30 अप्रैल अक्षय तृतीया को धूमधाम से आयोजित किया जायेगा और देश की सभी राजधानियों में शस्त्र पूजन के आयोजन किए जाएंगे। साथ ही राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों और तहसील, गांव ढाणी स्तर तक भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया
एस्ट्रोटर्फ तो दूर, शहर में नहीं हॉकी मैदान,कैसे तैयार होंगे ध्यानचंद