जयपुर अजमेर हाईवे पर लगी केमिकल से भरे ट्रक में आग, बड़ा हादसा टला 

पुलिस टीम ने फायर फाइटर बना आग पर काबू पाया

जयपुर अजमेर हाईवे पर लगी केमिकल से भरे ट्रक में आग, बड़ा हादसा टला 

भांकरोटा इलाके का जयपुर अजमेर हाईवे जो की भांकरोटा अग्निकांड रोड के नाम से ज्यादा फेमस है, जिसपर सोमवार अल सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। हाईवे पर 30 हजार लीटर मिथाइल केमिकल से भरे चलते ट्रक में आग लग गई। जिससे हाईवे पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

जयपुर। भांकरोटा इलाके का जयपुर अजमेर हाईवे जो की भांकरोटा अग्निकांड रोड के नाम से ज्यादा फेमस है, जिसपर सोमवार अल सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। हाईवे पर 30 हजार लीटर मिथाइल केमिकल से भरे चलते ट्रक में आग लग गई। जिससे हाईवे पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने फायर फाइटर बना आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
भांकरोटा थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5:45 बजे मिथाइल केमिकल से भरे एक ट्रक में अचानक से आग लग गई। सूचना पर पहुंची चेतक में कांस्टेबल सुनील और बाबूलाल ने हाईवे पर आने-जाने वाले दोनों तरफ के वाहनों को रुकवाया ताकि किसी प्रकार का बड़ा हादसा नहीं हो, और खुद फायर फाइटर बन आग बुझाने का प्रयास किया।  सूचना पर पहुंची चार दमकलों ने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। 

हो सकता था बड़ा हादसा 
थाना प्रभारी ने बताया कि समय रहते पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अगर किसी भी तरह की थोड़ी सी भी देरी हो जाती तो भांकरोटा अग्निकांड जैसा बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस कर्मियों ने सजगता और तत्परता के साथ आने जाने वाले वाहनों को करीब 50 मीटर दूरी से ही ब्लॉक कर दिया। अगर हादसा होता तो आसपास के बड़े इलाके का अपनी चपेट में ले लेता। गनीमत रही कि हादसा टल गया । जानकारी के अनुसार ट्रक के निचले हिस्से में निकली एक चिंगारी ने धीरे-धीरे आग का रूप ले लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत