विधानसभा प्रश्नकाल में मांगेलाल मीणा ने उठाया सवाल, कहा- औद्योगिक क्षेत्र को कब तक किया जाएगा विकसित

उद्योग विभाग लैंड बैंक को भी तैयार कर रही

विधानसभा प्रश्नकाल में मांगेलाल मीणा ने उठाया सवाल, कहा- औद्योगिक क्षेत्र को कब तक किया जाएगा विकसित

विधानसभा में प्रश्नकाल में विधायक मांगेलाल मीणा ने धौराला और लक्ष्मणगढ़ में रीको औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से जुड़ा सवाल उठाया। मीणा ने पूछा कि इस औद्योगिक क्षेत्र को कब तक विकसित किया जाएगा। राजगढ़ में इंडस्ट्रियल एरिया है उसको विकसित करने की योजना है?

जयपुर। विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल में विधायक मांगेलाल मीणा ने धौराला और लक्ष्मणगढ़ में रीको औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से जुड़ा सवाल उठाया। मीणा ने पूछा कि इस औद्योगिक क्षेत्र को कब तक विकसित किया जाएगा। राजगढ़ में इंडस्ट्रियल एरिया है उसको विकसित करने की योजना है? उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जवाब दिया कि 27 सेक्टर भूमि उद्योग के लिए उपलब्ध है। राजस्व विभाग के तहत जिला कलेक्टर को समय-समय पर लिखा गया है। उद्योग विभाग लैंड बैंक को भी तैयार कर रही है।

भूमियों को चिन्हित करके, डिमांड आएगी तो इंडस्ट्री शुरू की जाएगी, राजगढ़ में जो इंडस्ट्री लगी है माइंस में रोक की वजह से उनका काम भी धीमा हो गया है। राजगढ़ में अभी भी प्लॉट खाली पड़े हुए हैं अगर डिमांड आती है तो दूसरे इंडस्ट्रियल एरिया को शामिल किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार और कलेक्टर की मंशा नहीं है क्या जब भूमि अलर्ट हो गई है तो? राज्यवर्धन राठौड़ ने तारीफ करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष की अच्छी ऑब्जरवेशन है। धौराला की जमीन मिलने में अग्रिम चरण में है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह