शहर के हेरिटेज और व्यापार पर मंथन, व्यवस्था सुधार को लेकर उठी कई अहम मांगें

बाजारों में आवारा पशुओं की समस्या पर नियंत्रण की मांग

शहर के हेरिटेज और व्यापार पर मंथन, व्यवस्था सुधार को लेकर उठी कई अहम मांगें

गुलाबी नगरी के ऐतिहासिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए व्यापारिक गतिविधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जयपुर व्यापार महासंघ और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में बैठक आयोजित। बैठक में अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी के नेतृत्व में व्यापारिक हितों से जुड़े कई मुद्दे उठाए। चारदीवारी क्षेत्र के संरक्षण के साथ बाजारों के विकास पर विशेष जोर।

जयपुर। गुलाबी नगरी के ऐतिहासिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए व्यापारिक गतिविधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जयपुर व्यापार महासंघ और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी के नेतृत्व में व्यापारिक हितों से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए। चारदीवारी क्षेत्र के संरक्षण के साथ बाजारों के विकास पर विशेष जोर दिया गया। शहर में एकरूप रंग-रोगन की योजना लागू करने, अतिक्रमण हटाने और बाजारों में आवारा पशुओं की समस्या पर नियंत्रण की मांग की गई।

साथ ही खुले विद्युत तारों को सुरक्षित पैनल में समेटने, यूडी टैक्स के मामले में सही प्रक्रिया अपनाने, इंदिरा बाजार के बरामदों की मरम्मत करने, नाइट बाजार को बढ़ावा देने और सभी बाजारों में सुलभ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। बैठक में इंदिरा बाजार के जर्जर बरामदों के शीघ्र पुनर्निर्माण, बड़ी चौपड़ पर पार्किग सुविधा शुरू करने और बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग प्रमुख रही।  

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 4500 रुपए बढ़कर 1,48,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 4300 रुपए तेज होकर 1,39,000 रुपए प्रति...
पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने तेल अवीव पर दागी मिसाइलें, ट्रंप के साथ शांति की बातचीत को बताया फर्जी खबर, हवाई हमले में 'हशद अल-शाबी' के कमांडर और 14 लड़ाकों की मौत 
क्या बदल जाएगा युवा कांग्रेस कार्यालय का पता? संपदा निदेशालय ने जारी किया 24 अकबर रोड़ स्थित कार्यालय खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक का दिया है समय
नेहा धूपिया ने शो ‘ट्रेटर’ का हिस्सा बनने की अफवाहों को किया खारिज, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नए शो का किया जिक्र
आंगनबाड़ी दुग्ध वितरण योजना के तहत करोड़ों का भुगतान, बच्चों को मिल रहा गरम-मीठा दूध
कनवास में रसोई गैस की किल्लत से मची त्राहि-त्राहि, -एजेंसी पर उमड़ रही भीड़
एलपीजी मुद्दे पर विपक्ष का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन : सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, एलपीजी संकट पर संसद में चर्चा कराने और समस्या के जल्द समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग