रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण डीएपी की कमी, एरिया बढ़ने से यूरिया की डिमांड बढ़ी : मीणा

आपूर्ति और आवंटन को लेकर सरकार का जवाब गलत : पूसाराम गोदारा

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण डीएपी की कमी, एरिया बढ़ने से यूरिया की डिमांड बढ़ी : मीणा

प्रदेश में किसानों को यूरिया और डीएपी की कमी का मुद्दा सोमवार को सदन में गूंजा। सदन में प्रश्न काल के दौरान विधायक पूसाराम गोदारा ने जिला चूरू में यूरिया खाद की आपूर्ति का सवाल उठाया

जयपुर। प्रदेश में किसानों को यूरिया और डीएपी की कमी का मुद्दा सोमवार को सदन में गूंजा। सदन में प्रश्न काल के दौरान विधायक पूसाराम गोदारा ने जिला चूरू में यूरिया खाद की आपूर्ति का सवाल उठाया। सरकार के जबाव पर विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि आपूर्ति और आवंटन को लेकर सरकार का जवाब गलत है। मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा अबकी बार जो बारिश आई हुई है, उससे एरिया और बढ़ गया। ये बात सही है कि हम दो हजार मैट्रिक टन यूरिया ज्यादा दे रहे हैं। डीएपी में जरूर कम दिया है, उसका कारण इंटरनेशनल है। रूस और यूक्रेन युद्ध एक कारण है। चीन से हम नहीं मंगवा पाए। यूरिया भरपूर है। हम किसी प्रकार की कमी चूरू जिले में नहीं है। कालाबाजारी हो रही है तो हम कार्यवाही करेंगे। विजिलेंस की टीम हमने बना दी है। विधायक पूसा राम गोदारा ने कहा मंत्री ने नकली खाद की फैक्टरी पकड़ी। मुझे लगता है कार्यवाही पर पर्दा डाल दिया है। दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा 117 हमने औचक निरीक्षण किए। कांग्रेस राज में में एक भी नहीं किया गया।

एफआईआर 64 दर्ज की है। एक वर्ष में स्पेशल अभियान चलाकर 423 नमूने एकत्रित किए। कांग्रेस राज में एक भी नहीं किए गए। क्वालिटी कंट्रोल को लेकर कार्यवाही की। दो बड़ी कंपनियों के गोदाम सील किए गए। इस वक्त राजस्थान किसी जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है। सीएम खुद केंद्रीय मंत्रियों से इस बारे में मिले है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प