वेल मार्क लो प्रेशर से राजस्थान में मानसून सक्रिय, 8-9 जुलाई को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

वेल मार्क लो प्रेशर से राजस्थान में मानसून सक्रिय, 8-9 जुलाई को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर सिस्टम उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के उत्तर प्रदेश क्षेत्र की ओर बढ़ रहा। इसके प्रभाव से प्रदेश में आगामी दो से तीन दिनों तक अच्छी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना।

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर (WML) सिस्टम उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के उत्तर प्रदेश क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आगामी दो से तीन दिनों तक अच्छी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 8 और 9 जुलाई के लिए दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

वहीं जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 9 जुलाई को कोटा और भरतपुर संभाग में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। 10 जुलाई को बारिश का प्रभाव मुख्य रूप से भरतपुर संभाग और आसपास के जिलों तक सीमित रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। अगले एक सप्ताह तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, जबकि उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन