बंगाल की खाड़ी के डिप्रेशन से राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 29-30 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

स्थानीय स्तर पर भारी वर्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह

बंगाल की खाड़ी के डिप्रेशन से राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 29-30 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के असर से राजस्थान में 29 जुलाई से 2 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और भरतपुर संभाग में व्यापक तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई। लगातार वर्षा से माउंट आबू का कोदरा डैम भी लबालब होने लगा है।

जयपुर। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के डिप्रेशन में बदलने के साथ ही राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार इस सिस्टम के अगले 24 घंटे में और मजबूत होकर डीप डिप्रेशन बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। वहीं 29 जुलाई से 2 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने और अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में व्यापक बारिश की संभावना जताई है।

विशेष रूप से कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में 29 और 30 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में भी 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच वर्षा की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। उधर, लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश के कारण सिरोही जिले के माउंट आबू में झरने फिर से बहने लगे हैं। भारी बारिश से कोदरा डैम में 9 फीट पानी की आवक हुई है। 59 फीट क्षमता वाले इस बांध का जलस्तर बढ़कर 23 फीट से 32 फीट पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और स्थानीय स्तर पर भारी वर्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस