नाहरगढ़ जैविक उद्यान : 2208 पर्यटकों ने किया भ्रमण, 217 पर्यटकों ने की लायन और टाइगर सफारी
झालाना में हो रही अच्छी साइटिंग
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रविवार को पर्यटकों की अच्छी संख्या रही। करीब 2208 सैलानियों ने नाहरगढ़ जैविक उद्यान का भ्रमण किया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार लायन सफारी और टाइगर सफारी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। 217 पर्यटकों ने दोनों सफारियों का लुत्फ उठाया।
जयपुर। राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रविवार को पर्यटकों की अच्छी संख्या रही। करीब 2208 सैलानियों ने नाहरगढ़ जैविक उद्यान का भ्रमण किया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार लायन सफारी और टाइगर सफारी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। 217 पर्यटकों ने दोनों सफारियों का लुत्फ उठाया। इस बीच झालाना और आमागढ़ लेपर्ड सफारी भी फुल चल रही है। पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार इस समय यूपी, गुजरात, हरियाणा, मुम्बई, आगरा सहित अन्य जगहों से पर्यटक आ रहे हैं। दूसरी ओर पर्यटन सीजन भी शुरू हो गया है तो पर्यटकों की संख्या में और भी इजाफा देखने को मिलेगा।
झालाना में हो रही अच्छी साइटिंग
वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार लेपर्ड्स की अच्छी साइटिंग के लिए विख्यात झालाना लेपर्ड रिजर्व में इन दिनों लेपर्ड की अच्छी साइटिंग हो रही है। यहां राणा, बघेरा और चन्दा नाम से मशहूर लेपर्ड्स दिखाई दे रहे हैं। कभी शिकार को लिए पेड़ से नीचे उतरना तो कभी एक साथ दो लेपर्ड्स का वॉटर प्वाइंट पर दिखना पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

Comment List