गुलाबी नगरी का नया शृंगार, सड़कों पर हरियाली और डिवाइडरों पर सुरक्षा की रेलिंग
हरियाली, रंग-बिरंगे फूल और व्यवस्थित डिवाइडर शहर की सड़कों को नया रूप देने के साथ स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित जयपुर की तस्वीर गढ़ने की उम्मीद जगा रहे हैं।
जयपुर। जयपुर शहर की सड़कों को खूबसूरत बनाने और यातायात को व्यवस्थित करने की कवायद अब जमीन पर नजर आने लगी है। शहर के प्रमुख स्टेच्यू सर्कल पर पौधारोपण के साथ फूलों की फुलवारी सजाई है। वहीं, संसार चंद्र रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों पर रेलिंग लगाने का काम चल रहा है। हरियाली, रंग-बिरंगे फूल और व्यवस्थित डिवाइडर शहर की सड़कों को नया रूप देने के साथ स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित जयपुर की तस्वीर गढ़ने की उम्मीद जगा रहे हैं।फूलों से महकेगा स्टेच्यू सर्कल:- स्टेच्यू सर्कल पर पौधारोपण के साथ फूलों की क्यारियां विकसित की हैं। हरियाली के बीच खिलने वाले फूल इस प्रमुख चौराहे की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे। शहर के व्यस्त यातायात के बीच हरियाली का यह विस्तार राहगीरों और वाहन चालकों को सुकून देने वाला होगा।
डिवाइडरों पर रेलिंग, सड़कों को मिलेगा व्यवस्थित रूप
संसार चंद्र रोड पर डिवाइडर के साथ रेलिंग लगाने का काम जारी है। इसी तरह शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी रेलिंग लगाई जा रही है। इससे डिवाइडर अधिक व्यवस्थित नजर आएंगे और सड़क पार करने के लिए निर्धारित स्थानों का उपयोग करने को प्रोत्साहन मिल सकता है।

Comment List