एनआईए छात्र को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर 10 लाख ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी

रुपये हड़प लिए गए तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया

एनआईए छात्र को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर 10 लाख ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी
पुलिस थाना ब्रह्मपुरी, जयपुर उत्तर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनआईए स्कॉलर को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये वसूलने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। पुलिस थाना ब्रह्मपुरी, जयपुर उत्तर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनआईए स्कॉलर को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये वसूलने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त उत्तर करन शर्मा ने बताया कि परिवादी रवि कुमार हणमंत हरिजन (28), निवासी बेलगांव (कर्नाटक), हाल पीएचडी विद्यार्थी, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जोरावर सिंह गेट, जयपुर ने थाना ब्रह्मपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले लगभग एक वर्ष से शिल्वेस्टर फर्नाडिज नामक व्यक्ति द्वारा अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 10 लाख रुपये हड़प लिए गए तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

तकनीकी सहायता एवं आसूचना संकलन के आधार पर टीम ने कठोर परिश्रम करते हुए आरोपी सील्वेस्टर मायकल फर्नाडीस (47) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलतः वसई (पालघर, महाराष्ट्र) का निवासी है। वर्तमान में वह वसई वेस्ट, जिला पालघर (मुंबई) तथा हाल में जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में किराये पर रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने परिवादी से जान-पहचान बढ़ाकर उसे समय-समय पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने तथा पुलिस के नाम पर कार्रवाई का डर दिखाकर “सेटलमेंट” कराने का झांसा दिया। इस दौरान उसने अवैध रूप से अपने बैंक खाते में करीब 10 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस द्वारा मामले में विस्तृत जांच की जा रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि वसूली गई राशि का उपयोग किन-किन माध्यमों से किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी