निम्स यूनिवर्सिटी के छात्र ने की खुदखुशी, दो दिन में दूसरी घटना से हड़कंप

पुलिस जांच शुरू

निम्स यूनिवर्सिटी के छात्र ने की खुदखुशी, दो दिन में दूसरी घटना से हड़कंप
जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी के सीपीटी सेकंड ईयर के 20 वर्षीय छात्र मोहित सैनी ने हॉस्टल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। चंदवाजी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि दो दिन में कैंपस में सुसाइड का यह दूसरा मामला सामने आया है।

जयपुर। चंदवाजी थाना इलाके स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के छात्र ने बुधवार देर रात ग्यारह बजे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। थानाप्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि निम्स यूनिवर्सिटी का 20 वर्षीय छात्र बुधवार रात ग्यारह बजे प्राइवेट हॉस्टल में फंदे से लटका मिला है। मृतक मोहित सैनी मथुरा (यूपी) का रहने वाला था और सीपीटी सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। कमरे से बदबू आने पर हॉस्टल के अन्य छात्रों ने चंदवाजी पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस ने कमरे को खुलवाकर शव को बाहर निकलवाया। गौरतलब है कि मंगलवार 25 अगस्त को भी एक बीटेक स्टूडेंट आदित्य तिवारी ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस को आत्महत्या की आशंका जताई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय