रिकॉर्ड आय के साथ चमका उत्तर पश्चिम रेलवे : 8622 करोड़ कमाकर रचा इतिहास, यात्री आय और माल परिवहन दोनों का महत्वपूर्ण योगदान

रेलवे की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज

रिकॉर्ड आय के साथ चमका उत्तर पश्चिम रेलवे : 8622 करोड़ कमाकर रचा इतिहास, यात्री आय और माल परिवहन दोनों का महत्वपूर्ण योगदान

यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत उत्तर पश्चिम रेलवे वित्तीय वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक की सर्वाधिक 8622 करोड़ रुपये की प्रारम्भिक आय अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

जयपुर। यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत उत्तर पश्चिम रेलवे वित्तीय वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक की सर्वाधिक 8622 करोड़ रुपये की प्रारम्भिक आय अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह आय पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में 7.5 प्रतिशत अधिक है, जो जोन की बढ़ती कार्यक्षमता और बेहतर प्रबंधन को दर्शाती है। उत्तर पश्चिम रेलवे की कुल आय में यात्री आय और माल परिवहन दोनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वर्ष 2025-26 में यात्री आय से 3727 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.8 प्रतिशत अधिक है। खास बात यह रही कि मार्च माह में ही 353 करोड़ रुपये की यात्री आय अर्जित की गई, जो किसी एक महीने में अब तक की सर्वाधिक आय है।

वहीं माल परिवहन से 3865 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जो पिछले वर्ष से 7.2 प्रतिशत अधिक है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार महाप्रबंधक के नेतृत्व में सुरक्षा, समयपालन, यात्री सुविधाओं के विस्तार, इन्फ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण, निर्माण कार्यों और विद्युतीकरण पर विशेष फोकस किया गया। संसाधनों के बेहतर उपयोग और संचालन दक्षता में सुधार के कारण रेलवे की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री और माल परिवहन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय रेलवे में अपनी अलग पहचान बनाई है। बढ़ते राजस्व के साथ यात्रियों को आधुनिक और सुगम परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जोन निरंतर आगे बढ़ रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल