उत्तरी हवाएं आज से होंगी कमजोर, दो से चार डिग्री बढ़ेगा तापमान

न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

उत्तरी हवाएं आज से होंगी कमजोर, दो से चार डिग्री बढ़ेगा तापमान

सात मार्च से उत्तरी हवाओं के कमजोर होने तथा तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जयपुर। उत्तरी हवाओं का प्रभाव शुक्रवार से प्रदेश में कम हो जाएगा और प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो जाएगी। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से दिन में आसमान साफ और धूप खिली, लेकिन सुबह-शाम हल्की सर्दी का असर दिखा। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में आसमान साफ रहने और तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। गुरुवार को सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश भागों में आर्द्रता की औसत मात्रा नौ से 72 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं का सुबह-शाम असर दिखाई दिया।

सात मार्च से उत्तरी हवाओं के कमजोर होने तथा तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आठ मार्च के बाद प्रदेश के शहरों में दिन गर्म होने लगेंगे और रात में भी सर्दी कम होगी। अगले एक सप्ताह में राज्य में मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है। वहीं, राजधानी जयपुर में दिन में आसमान साफ रहा और धूप खिली। सुबह-शाम सर्द हवाएं चलने और तापमान गिरने से बढ़ी सर्दी के बीच लोगों को दिन में राहत मिली। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से पिछले दो दिनों में सर्द हवाओं का असर पाली, झुंझुनूं, दौसा, माउंट आबू, करौली, फतेहपुर, सिरोही, हनुमानगढ़, बारां, नागौर, चूरू, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, सीकर, टोंक और भीलवाड़ा में ज्यादा नजर आया। फतेहपुर दो दिन से न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा क्षेत्र बना रहा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में  लगे सोलर पैनल बने  शोपीस गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में लगे सोलर पैनल बने शोपीस
हरियाली और आकर्षक नर्सरी के लिए जाना जाने वाला पार्क हुआ जर्जर।
इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री
Weather Update : सर्द हवाओं और शीतलहर से प्रदेश में सर्दी ने ठिठुराया, लगातार गिर रहा पारा
ऑस्ट्रेलिया के जंगल में आग : कई घर जलकर खाक, लोगों से एक मजबूत संरचना में शरण लेने का आग्रह
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल