ओंकार नाथ चौधरी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जयपुर सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला

व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता भी सुदृढ़

ओंकार नाथ चौधरी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जयपुर सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला
ओंकार नाथ चौधरी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जयपुर सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वर्ष 2000 बैच के प्रोबेशनरी ऑफिसर चौधरी इससे पूर्व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के भोपाल सर्किल में जनरल मैनेजर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। पदोन्नति उपरांत उन्हें जयपुर सर्किल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

जयपुर। ओंकार नाथ चौधरी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जयपुर सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वर्ष 2000 बैच के प्रोबेशनरी ऑफिसर चौधरी इससे पूर्व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के भोपाल सर्किल में जनरल मैनेजर (नेटवर्क-2) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। पदोन्नति उपरांत उन्हें जयपुर सर्किल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगभग 26 वर्षों के समृद्ध बैंकिंग अनुभव से संपन्न चौधरी ने अपने सेवाकाल में बैंकिंग संचालन, प्रशासन, व्यवसाय विकास तथा प्रबंधन के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। अपने कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, रणनीतिक दृष्टिकोण एवं उत्कृष्ट कार्यकुशलता के कारण उन्होंने बैंकिंग जगत में विशिष्ट पहचान स्थापित की हैं।

चौधरी का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सौम्य एवं प्रेरणादायी है। वे टीम भावना, पारदर्शिता, नवाचार तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को सदैव प्रोत्साहित करते रहे हैं। उनका विश्वास सामूहिक नेतृत्व एवं कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास में है। कार्य के अतिरिक्त उन्हें संगीत सुनने, पुस्तकों का अध्ययन तथा खेलों में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि खेल एवं साहित्य व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ बनाते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन