अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधानसभा में योगोत्सव, देवनानी के नेतृत्व में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

विधानसभा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधानसभा में योगोत्सव, देवनानी के नेतृत्व में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में राजस्थान विधानसभा परिसर स्थित कर्तव्य द्वार पर शुक्रवार सुबह सामूहिक योग कार्यक्रम ‘योगोत्सव’ का आयोजन। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायकगण, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में राजस्थान विधानसभा परिसर स्थित कर्तव्य द्वार पर शुक्रवार सुबह सामूहिक योग कार्यक्रम ‘योगोत्सव’ का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायकगण, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवन दृष्टि प्रदान करता है तथा तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

योगाचार्य सत्यपाल सिंह एवं योगाचार्य मेघसिंह ने सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुरूप विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान और शांतिपाठ का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन सहित अनेक योगासनों का अभ्यास किया। समापन अवसर पर देवनानी ने विश्व कल्याण, मानव एकता और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ सामूहिक संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में विधायक गोपाल शर्मा, गोपीचन्द मीणा, हरि सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, ताराचन्द जैन, गीता बरवड़, शोभा रानी कुशवाहा सहित प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा एवं विधानसभा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद
राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री द्वारा चैम्बर कार्यालय में इंडोनेशिया एवं अमेरिका के दूतावासों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष...
लेबनान में भड़की हिंसा: चार सैनिकों की मौत, इजरायली रक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने कही पूरे लेबनान को जलाने की बात
बंगाल में भारी बारिश से बहा दूधिया पुल : सिलीगुड़ी-मिरिक के बीच टूटा संपर्क, अलर्ट जारी
जिला प्रशासन ने वरुण सागर झील में की मॉकड्रिल : बाढ़ में फंसे 20 लोगों को बचाया, मानसून से पहले टीम ने की प्रैक्टिस
कश्मीर में पुलिस ने 2 लोगों को दबोचा : आतंकियों की मदद करने का आरोप, एक सरकारी कर्मचारी
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, निदेशक कल्पना अग्रवाल ने किया कॉल सेंटर का निरीक्षण
12 वर्षों में भारत की वैश्विक पहचान हुई सशक्त, दुनिया का सबसे भरोसेमंद साथी बना देश : मुख्यमंत्री