शादी का कार्ड डीएसओ को दिखाने पर मिलेंगे दो कॉमर्शियल सिलेंडर, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने दिए निर्देश

बिना ईकेवाईसी के सिलेंडर आपूर्ति नहीं

शादी का कार्ड डीएसओ को दिखाने पर मिलेंगे दो कॉमर्शियल सिलेंडर, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने दिए निर्देश

खाद्य मंत्री सुमित गोदारा की अध्यक्षता में मंत्रालय भवन में राज्य में घरेलू एवं कॉमर्शियल एलपीजी व्यवस्था तथा पीएनजी कनेक्शनों के विस्तार पर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राज्यभर में एलपीजी आपूर्ति की स्थिति, वितरण प्रणाली और पीएनजी विस्तार पर चर्चा की गई।

जयपुर। खाद्य मंत्री सुमित गोदारा की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय भवन में राज्य में घरेलू एवं कॉमर्शियल एलपीजी व्यवस्था तथा पीएनजी कनेक्शनों के विस्तार पर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राज्यभर में एलपीजी आपूर्ति की स्थिति, वितरण प्रणाली और पीएनजी विस्तार पर चर्चा की गई। विवाह समारोह के लिए गांवों में दो तथा शहरी क्षेत्र में तीन वाणिज्यिक सिलेंडर: गोदारा ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विवाह समारोहों के लिए एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गावों में विवाह समारोह के लिए 19 किलोग्राम के दो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर तथा शहरों के लिए 19 किलोग्राम के तीन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं।

कॉमर्शियल सिलेंडर प्राप्त करने के लिए विवाह के कार्ड को संलग्न कर संबंधित डीएसओ को आवेदन करना होगा। पीएनजी कनेक्शनों का हो प्राथमिकता से विस्तार: समीक्षा बैठक में पाइप्ड नेचुरल गैस यानि पीएनजी कनेक्शनों के विस्तार पर भी विशेष जोर दिया गया। गोदारा ने संबंधित अधिकारियों एवं गैस आपूर्ति कंपनियों को निर्देशित किया कि वे प्रभावी रूप से कार्य करते हुए नए पाइपलाइन बिछाने, नए पीएनजी कनेक्शन देने तथा आमजन और उद्योगों के बीच पीएनजी के लाभों के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने का कार्य करें। 

बिना ईकेवाईसी के सिलेंडर आपूर्ति नहीं
बिना ई.केवाईसी के उपभोक्ता को एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाए, ताकि पात्र व्यक्तियों को ही लाभ मिल सके। अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवगठित नगरपालिकाओं को ग्रामीण क्षेत्र वर्गीकृत नहीं किया जाए, क्योंकि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर बुकिंग अवधि के बीच अंतराल होता है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान
नीट परीक्षा विवाद पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ...
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले