पंचायत चुनाव: भाजपा ने 7 संभागों में चुनाव संचालन समितियां कीं गठित, प्रत्येक संभाग में 3 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

सात संभागों के लिए समितियों की सूची जारी

पंचायत चुनाव: भाजपा ने 7 संभागों में चुनाव संचालन समितियां कीं गठित, प्रत्येक संभाग में 3 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
चुनाव की तैयारियों में भाजपा ने संभागवार कमान संभाली। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर सात संभागों के लिए चुनाव संचालन समितियां घोषित की गईं। जयपुर में ओंकार सिंह लखावत, अलका गुर्जर व शंकर सिंह राजपुरोहित; जोधपुर में सीआर चौधरी, प्रमोद सामर व चंपालाल गेदर समेत वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी मिली। उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर की समितियां भी गठित की गईं।

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी ने संभागीय चुनाव संचालन समितियों की घोषणा की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी ने शनिवार को सात संभागों के लिए समितियों की सूची जारी की। घोषित सूची के अनुसार जयपुर संभाग में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, राज्यसभा सांसद डॉ. अलका गुर्जर और पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित को जिम्मेदारी दी है। जोधपुर संभाग में किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी, प्रदेश संयोजक (सहकारिता प्रकोष्ठ) प्रमोद सामर और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंपा लाल गेदर शामिल हैं। उदयपुर संभाग में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया और पूर्व कोटा शहर जिलाध्यक्ष हेमंत विजय को जिम्मेदारी सौंपी है।

कोटा संभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पूर्व अध्यक्ष लघु उद्योग विकास बोर्ड मेघराज लोहिया और प्रदेशाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा डॉ. महेंद्र कुमावत को समिति में शामिल किया है। इसी प्रकार बीकानेर संभाग में महापौर जोधपुर नगर निगम प्रसन्न चंद मेहता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी व पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत को जिम्मा दिया है। भरतपुर संभाग की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व विधायक हेमराज मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर तथा अजमेर संभाग की अध्यक्ष वित्त आयोग अरुण चतुर्वेदी, पूर्व सांसद देवजी भाई पटेल, पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया को जिम्मेदारी दी हैं।

 

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा