राजनीतिक इस्तेमाल खूब किया पर न्याय के लिए प्रयास नहीं किया : गहलोत

भाजपा ने 5 लाख-50 लाख का झूठा प्रचार कर जनता में भ्रम फैलाया और वोट लिए

राजनीतिक इस्तेमाल खूब किया पर न्याय के लिए प्रयास नहीं किया : गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिवंगत कनहैयालाल साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह बेहद दुख का विषय है कि 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें एवं उनके परिवार को न्याय नहीं मिल सका है

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिवंगत कनहैयालाल साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह बेहद दुख का विषय है कि 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें एवं उनके परिवार को न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा की भाजपा ने इस मामले की राजनीतिक इस्तेमाल खूब किया पर न्याय के लिए प्रयास नहीं किया, जबकि यह एक दम स्पष्ट मामला है, जिसमें पूरा क्राइम और उसका कबूलनामा तक वीडियो पर रिकॉर्ड है।

हमारी सरकार के दौरान की मामलों में बेहद कम समय में अदालत के माध्यम से त्वरित न्याय दिया गया। इस मामले में भी केवल 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। उसी रात NIA ने केस ले लिया और आज तक न्याय का इंतजार है। भाजपा ने 5 लाख-50 लाख का झूठा प्रचार कर जनता में भ्रम फैलाया और वोट लिए।

यह केन्द्र सरकार और NIA की असफलता है कि 3 साल होने को बाद भी 166 में से 6 गवाहों की गवाही हो सकी है। इस जघन्य मामले में भी कोई विशेष अदालत या फास्ट ट्रैक अदालत नहीं बनाई गई। वर्तमान में तो सीबीआई कोर्ट के अतिरिक्त प्रभार पर यह मामला चल रहा है। अब इस हत्याकांड पर फिल्म आ रही है। सब जानते हैं कि इस फिल्म का राजनीतिक लाभ किसे होगा परन्तु अभी तक इंसाफ नहीं होता दिख रहा है। मेरा मानना है कि यदि NIA ने यह केस राजस्थान पुलिस से नहीं लिया होता तो बहुत पहले ही इन दोषियों को सजा सुनाई जा चुकी होती।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प