ऊर्जा समिट में मंत्री के भाषण के बीच गुल हुई बिजली, कहा- अब पांच मिनट की कटौती भी बनती है खबर

चलते समारोह के बीच मंत्री की उपस्थिति में बिजली हुई गुल

ऊर्जा समिट में मंत्री के भाषण के बीच गुल हुई बिजली, कहा- अब पांच मिनट की कटौती भी बनती है खबर
जयपुर में आयोजित RE+BESS लीडरशिप समिट 2026 के दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की मौजूदगी में कुछ मिनटों के लिए बिजली गुल हो गई। बिजली बहाल होने पर मंत्री ने कहा, "पहले रोजाना कटौती की खबर बनती थी, अब पांच मिनट बिजली जाने की खबर बनती है।" समिट में स्वच्छ ऊर्जा, बैटरी स्टोरेज और निवेश पर मंथन हुआ।

जयपुर। राजस्थान सोलर एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को जयपुर के हिल्टन होटल में RE+BESS लीडरशिप समिट 2026 चल रही है। कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समिट में नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निवेशकों, डेवलपर्स, विनिर्माताओं, ईपीसी कंपनियों और ऊर्जा विशेषज्ञों ने भाग लिया। मंत्री की उपस्थिति में बिजली गुल हो गई। फिर पांच से सात मिनट में बिजली आ गई। नागर बोले पहले रोजाना कटौती की खबर बनती थी। अब पांच मिनट बिजली जाने की खबर बनती है। 
अपने संबोधन में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि राजस्थान देश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) का विकास भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, हरित निवेश और आधुनिक ऊर्जा अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। राजस्थान सोलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील बंसल ने बताया कि समिट में विशेषज्ञों ने नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण, नई तकनीकों, निवेश की संभावनाओं तथा उद्योग के समक्ष मौजूद चुनौतियों और अवसरों पर विचार-विमर्श कर रहे है। एसोसिएशन के सीईओ नितिन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान में स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को गति देना और ऊर्जा क्षेत्र में सरकार तथा उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करना रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था