राजस्थान में प्री-मानसून मेहरबान : जयपुर में कई इलाकों में बारिश, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

अजमेर संभाग के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश

राजस्थान में प्री-मानसून मेहरबान : जयपुर में कई इलाकों में बारिश, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत। दोपहर राजधानी जयपुर में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज। वहीं, कोटा जिले के मंडाना क्षेत्र में करीब एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। शनिवार दोपहर राजधानी जयपुर में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, कोटा जिले के मंडाना क्षेत्र में करीब एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को भी कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश हुई।

बूंदी, राजसमंद, अजमेर और कोटा सहित कई जिलों में एक इंच तक वर्षा रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर तक मौसम साफ रहा, लेकिन बाद में बादल छाने के साथ कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्री-मानसून का यह दौर 24 जून तक सक्रिय रहेगा, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी से राहत और तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। किसानों और आमजन के लिए यह बारिश राहतभरी साबित हो रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैर इरादतन हत्या के मामले में महिला समेत दो आरोपियों को 10 साल का कठोर कारावास, जानें पूरा मामला गैर इरादतन हत्या के मामले में महिला समेत दो आरोपियों को 10 साल का कठोर कारावास, जानें पूरा मामला
बाइक से डाढ़ देवी के जंगल ले जाकर की थी वारदात।
सिर चढ़कर कर बोला इश्क : शादी नहीं तो नीचे नहीं! प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी युवती
बोलीविया में महंगाई के खिलाफ सियासी संग्राम चरम पर : 50 दिन के बवाल के बाद राष्ट्रपति ने लगाया आपातकाल, सड़कों पर उतरी सेना
जयपुर जेम एंड ज्वैलरी बोर्स बनेगा वैश्विक रंगीन रत्न व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र
नागपुर के छात्र का सेंटर UAE में : नीट परीक्षा के नाम पर बच्चों के भविष्य से खेला जा रहा जुआ, राहुल बोले- एनटीए ले रहा बच्चों और अभिभावकों के धैर्य की परीक्षा
राजस्थान में प्री-मानसून मेहरबान : जयपुर में कई इलाकों में बारिश, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
महाराष्ट्र की राजनीति में सनसनी! राज ठाकरे बोले- जनता के मुद्दे दबाने के लिए खड़े किए जा रहे विवाद