राजस्थान में 305 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव की लोकसूचना जारी

4 निकायों के 10 बूथों पर बुधवार को पुनर्मतदान

राजस्थान में 305 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव की लोकसूचना जारी
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत पालिका को छोड़कर 305 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव की लोक सूचना जारी कर दी है। इन 305 निकायों में 21 और 22 सितंबर को चुनाव होंगे, जबकि स्थगित 4 निकायों के 10 बूथों पर बुधवार को पुनर्मतदान होगा।

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और कोटा जिले की सुकेत नगर पालिका को छोड़कर शेष सभी 305 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव की लोक सूचना मंगलवार को जारी कर दी गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज सुबह सात बजे यह सूचना जारी की। ये चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 और 22 सितंबर को संपन्न होंगे। स्थगित अध्यक्षीय चुनाव वाले चार निकायों में 10 बूथ पर बुधवार को पुनर्मतदान होगा और इसके अगले दिन गुरुवार को मतगणना होगी।

इसके तुरंत बाद इन चार निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव की लोक सूचना जारी कर दी जायेगी। उल्लेखनीय हे कि 309 निकायों के चुनाव के लिए मतदान गत नौ एवं ग्यारह सितंबर को दो चरण में कराया गया और सोमवार को मतगणना हुई थी। जिसमें ईवीएम में कुछ तकनीकी खराबी के चलते चार निकायों में कुछ बूथों पर पुनर्मतदान कराया जायेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित
झालाना लेपर्ड रिजर्व में मंगलवार को सुबह की सफारी में पर्यटकों को जंगल का बेहद प्यारा नजारा देखने को मिला।...
पहले रुकने का इशारा, फिर बाइक में टक्कर...राइडर सिया को टक्कर मारने वाला आरोपी दौसा से गिरफ्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोले- AI से मानवता खत्म होने की बातें अफवाह और कुछ नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
महापौर और सभापतियों के लिए जोड़तोड़ तेज, निर्दलियों को अपने पक्ष में करने के लिए बड़े नेता सक्रिय
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा, 6 अक्टूबर को होंगे चुनाव
आरपीएससी का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी, सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षाएं 13-16 अक्टूबर तक