आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, उत्तर पश्चिम रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

बीकानेर- रेवाडी एक्सप्रेस 14 से 17 अक्टूबर तक रद्द

आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, उत्तर पश्चिम रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
दिल्ली-हिसार रेलसेवा 14 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग रेवाडी-भिवानी होकर, दिल्ली सराय-सीकर रेलसेवा 14 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस होकर, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा 14 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मण्डल के कनीना खास-महेन्द्रगढ स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 98 पर चल रहे आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण रेवाडी-बीकानेर एक्सप्रेस 14 से 17 अक्टूबर तक, बीकानेर- रेवाडी एक्सप्रेस 14 से 17 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

इसी प्रकार सीकर-रेवाडी एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को लोहारू-रेवाडी के मध्य, रेवाडी-जोधपुर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रेवाडी-लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ-बठिण्डा बाईपास-भिवानी-रेवाडी होकर, हिसार-दिल्ली रेलसेवा 14 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग भिवानी-रेवाडी होकर, दिल्ली-हिसार रेलसेवा 14 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग रेवाडी-भिवानी होकर, दिल्ली सराय-सीकर रेलसेवा 14 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस होकर, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा 14 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। इसी प्रकार दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 14 अक्टूबर को दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : शिक्षा व्यवस्था पटरी पर, बिजली आपूर्ति सुचारू असर खबर का : शिक्षा व्यवस्था पटरी पर, बिजली आपूर्ति सुचारू
प्रशासन और बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत
ईरान-अमेरिका युद्ध: आईआरजीसी ने बहरीन में अमेरिकी राडार, हथियार भंडार और सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा
खौफनाक! 9 बच्चों की मां ने सोते हुए पति को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, पत्नी ने कबूला जुर्म
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा, हर घर जल प्रमाणीकरण को अभियान के रूप में पूरा करने के निर्देश
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में होगा 151 किलो दूध से महाभिषेक, 1008 मोदकों का भोग
लाडली बहन योजना के नाम पर 62 लाख महिलाओं के साथ धोखा : गरीब और निराश्रित महिलाओं के साथ हुआ अन्याय, कांग्रेस ने कहा- महिलाओं के अधिकारों को छीना
जयपुर में मनाया गया शक्ति दिवस, महिलाओं और बच्चों की एनीमिया जांच व उपचार