अपराध का गढ़ बना राजस्थान, सरकार बयानबाजी में व्यस्त : टीकाराम जूली

हमारी बेटियां इस भाजपा के जंगलराज का शिकार

अपराध का गढ़ बना राजस्थान, सरकार बयानबाजी में व्यस्त : टीकाराम जूली
जूली ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर सरकार को घेरते हुए राजस्थान को अपराध का गढ़ बताया। जूली ने कहा है कि प्रदेश में रोजाना हो रही हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाओं ने राजस्थान को देश में अपराध का गढ़ बना दिया।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर सरकार को घेरते हुए राजस्थान को अपराध का गढ़ बताया है। जूली ने कहा है कि प्रदेश में रोजाना हो रही हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाओं ने राजस्थान को देश में अपराध का गढ़ बना दिया है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि अब हमारी बहन-बेटियां घर, सड़क, मंदिर, स्कूल, कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

अलवर में 14 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर 5 दरिंदों द्वारा गैंगरेप, और दूसरी तरफ जयपुर में छात्रा के साथ गैंगरेप, आए दिन हो रही ये घटनाएं इस सरकार की पूरी तरह विफलता का प्रमाण हैं। प्रदेश में कानून का इकबाल खत्म हो चुका है और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें भी पता है की भाजपा सरकार सिर्फ बयानबाजी कर सकती है। सरकार दिल्ली दरबार और अपनी ब्रांडिंग में व्यस्त है।बदहाल राजस्थान पर एक शब्द नहीं बोल पा रहे है। आखिर कब तक हमारी बेटियां इस भाजपा के जंगलराज का शिकार होती रहेंगी? कब तक आप इन अपराधियों को खुली छूट देते रहेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश