मदन राठौड़ का भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस पर हमला : टुकड़ों में बंटी पार्टी के पास मुद्दे नहीं, कहा- गहलोत और डोटासरा दे रहे विरोधाभासी बयान

कांग्रेस ने आपदा के समय भी भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी

मदन राठौड़ का भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस पर हमला : टुकड़ों में बंटी पार्टी के पास मुद्दे नहीं, कहा-  गहलोत और डोटासरा दे रहे विरोधाभासी बयान

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी देश या राज्य किसी सामरिक या आपदा जैसी स्थिति से गुजरता है, तो प्रधानमंत्री स्तर पर सर्वदलीय बैठक कर सभी का सहयोग लिया जाता है।

जयपुर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी देश या राज्य किसी सामरिक या आपदा जैसी स्थिति से गुजरता है, तो प्रधानमंत्री स्तर पर सर्वदलीय बैठक कर सभी का सहयोग लिया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाकर सहयोग की अपील की। राठौड़ ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जैसे नेता विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर नेता सरकार के साथ होने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर “टुकड़ों में बंटी कांग्रेस” सड़कों पर उतरकर विरोध करती है।

उन्होंने वर्ष 2020 की महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भाजपा ने कांग्रेस सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही थी, लेकिन कांग्रेस ने आपदा के समय भी भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राठौड़ ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आज मंत्रियों के पुत्रों को राजनीति से दूर रखने की नसीहत दे रहे हैं, लेकिन खुद “पुत्र मोह” में उन्होंने कई निर्णय लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार के दौरान राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में कांग्रेस नेताओं को दर किनार कर नियुक्तियां की गईं और चुनाव लड़वाए गए, साथ ही कई भ्रष्टाचार के मामले भी सामने आए। भाजपा नेता ने कहा कि भजनलाल सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल