आवासन मंडल की 4 योजनाओं में शनिवार से होंगे पंजीकरण, प्रताप नगर में 288 करोड़ से बनेगा आवासीय व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स

पत्रकारों के लिए बनेंगे थ्री बीएचके फ्लैट

आवासन मंडल की 4 योजनाओं में शनिवार से होंगे पंजीकरण, प्रताप नगर में 288 करोड़ से बनेगा आवासीय व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स
राजस्थान आवासन मंडल 17 अक्टूबर से जयपुर के प्रताप नगर और इंदिरा गांधी नगर सहित किशनगढ़ और भिवाड़ी में 459 आवासों के लिए चार नई योजनाएं शुरू कर रहा है। इसमें पत्रकारों के लिए 144 फ्लैट तथा प्रताप नगर में व्यावसायिक व आवासीय निर्माण शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर तक जारी रहेगी।

जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल की ओर से प्रदेश में आवास उपलब्ध कराने और शहरी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में नई पहल की है। मंडल 17 अक्टूबर से चार आवासीय योजनाओं में फ्लैटों के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। इनमें जयपुर के प्रताप नगर और इंदिरा गांधी नगर के साथ किशनगढ़ और भिवाड़ी की योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के तहत विभिन्न आय वर्गों के लिए कुल 459 आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही प्रताप नगर में 288.27 करोड़ रुपए की लागत से आवासीय फ्लैट और शॉपिंग आर्केड बनाने का काम शुरू करने की तैयारी है। 

वहीं प्रताप नगर के सेक्टर 5 और 6 में 5 करोड़ रुपए की लागत से बने सामुदायिक केन्द्रों का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। मंडल के अनुसार चारों योजनाओं में पंजीकरण 17 अक्टूबर से 16 नवंबर तक होगा। किशनगढ़ की खोड़ा गणेश रोड फेज चतुर्थ योजना में 90 स्वतंत्र आवास उपलब्ध होंगे। इनमें मध्यम आय वर्ग अ के 26, मध्यम आय वर्ग ब के 40 और उच्च आय वर्ग के 24 आवास शामिल हैं। इनकी निर्धारित कीमत 40 लाख से 68.50 लाख रुपए तक है। इस योजना में पहले ही 1293 आवास बनाकर आवंटित किए  हैं। इसके साथ ही प्रताप नगर आवासीय योजना के सेक्टर 28 स्थित ग्रीनवुड होराइजन में पहले प्राप्त पंजीकरण के बाद शेष 146 फ्लैटों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। यहां उच्च आय वर्ग के प्रथम और द्वितीय श्रेणी के 3 बीएचके फ्लैट उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत 73.80 लाख से 1.05 करोड़ रुपए तक निर्धारित है। भिवाड़ी की अरावली विहार योजना में कुल 77 फ्लैटों के लिए पंजीकरण होगा। इनमें 13 उच्च आय वर्ग प्रथम (3 बीएचके प्लस स्टडी), 32 मध्यम आय वर्ग ब के (2 बीएचके प्लस स्टडी) और 32 मध्यम आय वर्ग अ के (2 बीएचके) शामिल हैं।

पत्रकारों के लिए बनेंगे थ्री बीएचके फ्लैट

जयपुर के इंदिरा गांधी नगर आवासीय योजना में बजट घोषणा 2026-27 की क्रियान्विति के तहत अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए 144 बहुमंजिला 3 बीएचके फ्लैटों की पंजीकरण योजना शुरू होगी। इनकी अनुमानित कीमत 74.80 लाख रुपए निर्धारित की है।

Read More पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर सृष्टि अरोड़ा को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी बधाई

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में 27 अक्टूबर से 6 नवंबर तक 11 दिवसीय राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव 'लोकरंग' आयोजित...
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार
बुजुर्ग को ऑनलाइन लगाया लाखों की चपत: क्रेडिट कार्ड से निकाली रकम, जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज 
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 271 चालकों के खिलाफ कार्रवाई
नशे के धंधे से कमाई, अब संपत्ति पर कार्रवाई… फरार तस्कर को बड़ा झटका
भाजपा की कोशिशें नाकाम? खेड़ा बोले- हर हाल में होगा दिल्ली चलो मार्च
जयपुर के 300वें स्थापना वर्ष का काउंटडाउन शुरू, दीपावली पर दिखेगी विरासत की झलक