केंद्र के फैसले से आमजन को राहत, मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश के लिए सुरक्षा कवच

एकजुट होकर राज्य व राष्ट्र की प्रगति में योगदान

केंद्र के फैसले से आमजन को राहत, मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश के लिए सुरक्षा कवच

भजन लाल शर्मा ने वैश्विक चुनौतियों के दौर में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व को देश के लिए “सुरक्षा कवच” बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश को स्थिरता और मजबूती प्रदान कर रहा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वैश्विक चुनौतियों के दौर में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व को देश के लिए “सुरक्षा कवच” बताया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश को स्थिरता और मजबूती प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में की गई कटौती का स्वागत करते हुए इसे आमजन के लिए बड़ी राहत बताया।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 प्रति लीटर और डीजल पर 10 से घटाकर शून्य करने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील फैसले से देश के लाखों परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा और वे वैश्विक बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव के प्रभाव से काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों से दूर रहें और एकजुट होकर राज्य व राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दें।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह शनिवार को जारी करेंगे ममता सरकार के खिलाफ 14-सूत्रीय आरोप-पत्र, तृणमूल के भीतर कुशासन और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह शनिवार को जारी करेंगे ममता सरकार के खिलाफ 14-सूत्रीय आरोप-पत्र, तृणमूल के भीतर कुशासन और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ 14-सूत्रीय आरोप पत्र जारी करेंगे। 40 पन्नों...
जल प्रबंधन परियोजनाओं की गणना समयबद्ध पूर्ण, प्रदेश को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने सरकार की पॉलिसी पर उठाए सवाल, कहा- निवेश और रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता नहीं
उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 : 100 मीटर के दायरे में स्थित समस्त साइबर कैफे एवं ई-मित्र रहेंगे बंद, जिला प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से विशेष निगरानी तंत्र विकसित
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में लगेगा ई-मित्र काउंटर, मरीजों को कई प्रकार की दस्तावेजी सुविधा प्राप्त
पीएम-कुसुम योजना से राजस्थान में ऊर्जा क्रांति, 3462 मेगावाट के 1525 संयंत्र स्थापित
आर यू एच एस में एलर्जी क्लिनिक शुरू, देश में लगभग 20–30 प्रतिशत लोग किसी न किसी प्रकार की एलर्जी से प्रभावित