पदमपुरा जैन मंदिर में जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी का धार्मिक कार्यक्रम, भजनों पर झूमे करीब 100 सदस्य और अतिथि

जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी द्वारा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

पदमपुरा जैन मंदिर में जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी का धार्मिक कार्यक्रम, भजनों पर झूमे करीब 100 सदस्य और अतिथि
जयपुर के पदमपुरा जैन मंदिर में जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी द्वारा भक्ति कार्यक्रम और भोज आयोजित किया गया। सामूहिक भोज में सदस्यों ने राजस्थानी व्यंजनों का आनंद लिया। इसके बाद भगवान पद्मप्रभु की आरती हुई और गायिका प्रिया जैन निमोदिया के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। अंत में लकी ड्रॉ से पुरस्कार वितरित किए गए।

जयपुर। जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी द्वारा पदमपुरा जैन मंदिर में सदस्यों के लिए एक धार्मिक भक्ति कार्यक्रम एवं भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक भोज से हुई जिसमें सदस्यों ने राजस्थानी व्यंजन दाल बाटी चूरमा का आनंद लिया। इस अवसर पर ग्रुप के कई सदस्यों के माता पिता भी उपस्थित रहे।

इसके बाद भगवान पद्मप्रभु जी की आरती की गई। आरती के बाद प्रसिद्ध भजन गायिका प्रिया जैन निमोदिया द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए। उनके भजनों ने ऐसा भक्तिमय वातावरण बना दिया कि सभी सदस्य और अतिथिगण भक्ति में लीन होकर नाचने लगे। इस दौरान बड़ों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस भक्तिमय अवसर पर ग्रुप के लगभग 100 सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष पीयूष सोनी, सचिव हेमंत श्वेता बड़जात्या, कोषाध्यक्ष रूबी सौरभ जैन, सह सचिव श्वेता नीरज अजमेरा, कार्यकारिणी सदस्य रमेश पुष्पा जैन अर्पित सुरभि गोधा अमित रुचिका काला अवधेश मीनू पाटनी शिखा सुनील बाकलीवाल सहित सभी पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

कार्यक्रम के संयोजक आकांक्षा शुभम निगोतिया सूचि आशीष जैन एवं दीपाली रमेश पटोदी रहे। इस अवसर पर धीरेंद्र गोधा, संजय छाबरा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के अंत में सदस्यों के लिए लकी ड्रॉ द्वारा पुरस्कार भी वितरित किए गए।

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार का ‘डबल' झटका, फ्लाइट संचालन भी 21.7 प्रतिशत घटा

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान-अमेरिका तनाव खत्म कराने की कोशिश तेज, कतर समेत मध्यस्थ देश समझौते की शर्तों पर कर रहे काम ईरान-अमेरिका तनाव खत्म कराने की कोशिश तेज, कतर समेत मध्यस्थ देश समझौते की शर्तों पर कर रहे काम
कतर और मध्य पूर्व के अन्य मध्यस्थ देश अमेरिका और ईरान के बीच एक नए समझौते की तैयारी कर रहे...
इंडिगो का विमान 5 दिन बाद भी नहीं हुआ ठीक, जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा
दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार की हत्या: खरगे-राहुल ने जताया दुख, बोले- दिल्ली बन गई अपराध की राजधानी
जयपुर में कल सीएम का मेगा रोड शो, 149 प्रत्याशी रहेंगे साथ
पदमपुरा जैन मंदिर में जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी का धार्मिक कार्यक्रम, भजनों पर झूमे करीब 100 सदस्य और अतिथि
दिल्ली: सचिन पायलट ने की राहुल और प्रियंका से मुलाकात, पंजाब प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली मुलाकात
बिहार में बाढ़ की आशंका ! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड़ में