शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित : जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत कार्य मानसून से पूर्व पूर्ण, यादव ने दिए दिशा निर्देश

भाषा व पुस्तकालय विभाग के विभिन्न मामलों की भी समीक्षा

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित : जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत कार्य मानसून से पूर्व पूर्ण, यादव ने दिए दिशा निर्देश

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा राजेश यादव ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं, गतिविधियों व बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के मरम्मत योग्य जर्जर विद्यालय भवनों का मरम्मत कार्य मानसून से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा राजेश यादव ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं, गतिविधियों व बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के मरम्मत योग्य जर्जर विद्यालय भवनों का मरम्मत कार्य मानसून से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही नवीन विद्यालय भवनों के निर्माण की कार्ययोजना शीघ्र बनाने को कहा। यादव ने बैठक में समग्र​ शिक्षा, स्टार्स, पीएम श्री योजना, निशुल्क यूनिफॉर्म डीबीटी, आईसीटी लैब, टैबलेट वितरण, ज्ञान संकल्प, मुख्यमंत्री विद्यादान कोष, ब्रेल पाठ्यपुस्तकें, विशेष शिक्षक, अटल टिंकरिंग लैब, केजीबीवी, बाल वाटिका, कम्पोजिट स्कूल ग्रांट, ट्रांसपोर्ट वाउचर, वोकेशनल टीचर सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल व मिड डे मील के साथ ही भाषा व पुस्तकालय विभाग के विभिन्न मामलों की भी समीक्षा की। बैठक में राज्य परियोजना निदेशक व आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा, संयुक्त सचिव महेन्द्र कुमार खींची, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक द्वितीय अशोक कुमार मीणा सहित विभिन्न अधिकारी शामिल हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश